डेगू का बढ़ा प्रकोप, अस्पतालो में बढ़ी भीड़, दबाईयाँ नदारद!
तिलहर/शाहजहाँपुर-मौसम के करबट लेते ही डेगू बुखार का प्रकोप देखने को मिल रहा है!
डेंगू मलेरिया तथा वायरल बुखार से पीड़ित मरीज से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरा पड़ा है! हालत यह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों में लगभग 80% प्रतिशत मरीज किसी न किसी बुखार से पीड़ित है!
इतना ही नहीं तहसील मुख्यालय से जुड़े दर्जनों गांव में कुछ गांव ऐसे हैं जहाँ, कोई ना कोई डेंगू बुखार से पीड़ित है! जानलेवा इस बुखार से, क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है!
सरकारी अस्पताल में प्रयाप्त दवाई न होने के कारण जहाँ डॉ० बाहर की दवाईयाँ लिखने को मजबूर हैं तो वहीं नगर के निजी नर्सिंग होम तथा क्लिनिक भी बुखार से पीड़ित मरीजों से भरे पड़े हैं जहाँ आमतौर पर दवाईयाँ मंहगो दामो में मिल रही हैं!
बताते हैं कि इस बुखार की वजह मुख्य रूप से दूषित पेयजल का सेवन तथा मच्छरों का प्रकोप माना जा रहा है जबकि नगर पालिका परिषद भी नगर में कीट नाशक दबा के छिड़काव के प्रति पूरी तरह लापरवाही कर रही है, यदा कदा दबाववश किसी वार्ड में कीटनशक दवाई का छिड़काव भी होता नज़र आता है तो वो भी बड़ी मिलाबटी दवाई ही देखने को मिल रही है जिससे मच्छरो की रोकथाम पर रत्तीभर अंकुश लगने की संभावना नही है!









