
बिजली आपूर्ती बाधित होने से जनता हो रही परेशान
गदागंज की विद्युत व्यवस्था क्या पूर्ण रूप से संविदा कर्मियों के हाथ में थी, जिसके दम पर दम भरने वाले आज दम खो बैठे हैं क्योंकि देर रात आई आंधी और तूफान ने भी शायद संविदा कर्मियों की सुनी, हद तो तब हो गई जब लाइट कब आएगी और कब जाएगी यह मैसेज भी आने बंद हो गए, और पावर हाउस का सीयूजी नंबर भी बंद हो गया विभाग को भी संविदा कर्मियों की ताकत को समझना चाहिए और उनकी आवश्यकता को। खैर परिस्थितियों बनती और बिगड़ती रहती हैं सभी को एक प्लेटफार्म पर आना ही होगा और विद्युत व्यवस्था तत्काल बहाल करने की आवश्यकता है,
मेरा अधिकारियों से भी निवेदन है कि किसी भी दशा में तत्काल विद्युत व्यवस्था गदागंज की बहाल कराने के क्रम में ठोस कदम उठाएं। कल रात की आंधी पानी में काफी नुकसान हुआ है तो हो सकता है कुछ देर लगे तो WhatsApp पर अपडेट तो देते ही रहे।










