
एंकर रायबरेली में एक युवक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल युवक ने रूपयों से भरे बैग को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जमा किया पुलिस ने ढूंढ कर रूपयों से भरे बैग को पीड़ित युवक को वापस लौटाया पुलिस अधीक्षक ने रुपए वापस करने वाले युवक को कार्यालय बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत निराला नगर मोहल्ले का है जहां कल देर शाम शहर के निराला नगर निवासी हिमांशु वाजपेई ने ईमानदारी की अद्भुत मिसाल पेश की है हिमांशु वाजपेई ने बताया क्यों रोजाना की बात मंदिर में दीपक जलाने के लिए जाते थे तभी उन्हें मंदिर के पास एक स्कूटी व कीचड़ में भरा बैग मिला जब उन्होंने बैग खोलकर देखा तो उसमें 2 लाख रुपए थे हिमांशु बाजपेई तत्काल रूपयों से भरा लेकर पुलिस अधीक्षक आवास पहुंच गए और उन्होंने उसे बैग को वहां पर जमा कर दिया जिसके बाद पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता लगा कि उपरोक्त बैग सत्य नगर मोहल्ले के रहने वाले एमबीबीएस डॉक्टर पार्थ श्रीवास्तव का है जिन्होंने अपनी पत्नी की बीमारी के इलाज के लिए बैंक से ₹2 लाख रुपए निकाले थे लेकिन पत्नी की बीमारी की वजह से मानसिक स्थिति ठीक ना होने के कारण वह स्कूटी और बैग भूल कर कहीं और चले गए थे, रुपए पाने के बाद जहां पीरियड डॉक्टर पथ श्रीवास्तव ने युवक के साथ-साथ पुलिस को धन्यवाद दिया वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर हिमांशु वाजपेई को सम्मानित किया।










