
CRS NEWS: रायबरेली जिले के सलोन, राही और डीह ब्लॉक क्षेत्र में संचालित गैरमान्यता प्राप्त अवैध विद्यालयों का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने मामले में संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि दर्जनों विद्यालय खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) के संरक्षण में प्राथमिक से लेकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तक अवैध कक्षाएं चला रहे हैं।
डीह ब्लॉक के विद्यालय
डीह ब्लॉक के बीईओ तरुण के संरक्षण में कई गैरमान्यता प्राप्त विद्यालय चल रहे हैं—
परमानंद शिक्षा निकेतन, मान्यता सिर्फ 8वीं तक, परन्तु इंटर तक संचालित।
स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, धरई चौराहा, मान्यता 5वीं तक, कक्षाएं इंटर तक।
जय हिन्द पब्लिक स्कूल, जगदीशपुर, मान्यता 5वीं तक, इंटर तक संचालित।
प्रिंस पब्लिक स्कूल, बिना किसी मान्यता के हाईस्कूल तक।
यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल व लिटिल एंजिल, परसदेपुर, मान्यता 5वीं तक, जूनियर तक।
बड़े वीर बाबा पब्लिक स्कूल, मान्यता 5वीं तक, परन्तु इंटर तक संचालित।
सलोन ब्लॉक के विद्यालय
सलोन बीईओ सुधा के संरक्षण में संचालित विद्यालय—
एनबीएम पब्लिक स्कूल, धरई चौराहा, मान्यता 5वीं तक।
गुडलक पब्लिक स्कूल, शांति नगर, बिना मान्यता, जूनियर हाईस्कूल तक।
कृष्णा कान्वेंट स्कूल, कमालगंज, बिना मान्यता, जूनियर हाईस्कूल तक।
सीके पब्लिक स्कूल, करहिया बाजार, बिना मान्यता, जूनियर हाईस्कूल तक।
कन्या बाल विद्या मंदिर, पेरा ताल माधोपुर, प्राथमिक मान्यता, इंटर तक।
एसडी शिक्षा निकेतन, पूरे मंशा शुक्ल दुबहन, जूनियर मान्यता, इंटर तक।
सती अनुसुइया, मोहद्दी नगर, प्राथमिक मान्यता, इंटर तक।
इदायत उल्ला शिक्षा निकेतन, धरई पनाह नगर, मान्यता 8वीं तक, इंटर तक।
एसबीएम स्मारक विद्यालय, मोहद्दी नगर, हाईस्कूल मान्यता, इंटर तक।
सीपी लोहिया हाईस्कूल, हाईस्कूल मान्यता, इंटर तक।
सहारा पीडी स्कूल, प्राइमरी मान्यता, हाईस्कूल व इंटर तक।
जीआरपीएस, कमालगंज, जूनियर मान्यता, हाईस्कूल तक।
राही ब्लॉक के विद्यालय
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार राही ब्लॉक में भी कई अवैध विद्यालय संचालित हैं—
बाबू हरिपाल स्मारक विद्यालय, लोधवारी, पूरी तरह गैरमान्यता प्राप्त।
विवेकानंद पब्लिक स्कूल, अवधगंज रामगंज, बिना मान्यता, कक्षा 1 से 8 तक।
माया मिशन पब्लिक स्कूल, कचौदा मोहद्दीपुर, प्राथमिक मान्यता लेकर इंटर तक।
एवीवीएसएम स्कूल, भरतगंज पते पर प्राथमिक मान्यता, लेकिन चकपालव गांव में जूनियर हाईस्कूल संचालित।
एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल व सिग्मा पब्लिक स्कूल, अनिरुद्धपुर, जिनकी मान्यता संदिग्ध है।
सूत्र बताते हैं कि ऐसे दर्जनों गैरमान्यता प्राप्त विद्यालय जिले में धड़ल्ले से चल रहे हैं। प्राथमिक और जूनियर की मान्यता लेकर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की अवैध कक्षाएं संचालित करना शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
अब मामला हाईकोर्ट में पहुंचने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका और मिलीभगत भी जांच के घेरे में आ गई है।










