
रिपोर्ट विपिन राजपूत
CRS रायबरेली- निफ़्ट रायबरेली का 14 वां दीक्षान्त समारोह आज गरिमामय रूप से सम्पन्न हुआ। इस दौरान निफ़्ट की डायरेक्टर प्रोफेसर डॉक्टर जोनाली डी. बाजपेयी समेत विशिष्ट अतिथि और लेदर इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी मौजूद रहे। हालांकि इस वर्ष दीक्षान्त समारोह में पारंपरिक विधाओं का अभाव रहा और भाषण बाजियों से यहाँ पहुंचे अभिभावक बोर होते रहे। इस दौरान पास आउट हो रहे छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए अन्य सत्र के जूनियर भी न के बराबर रहे। निफ़्ट के दीक्षान्त समारोह में आम तौर पर इंडस्ट्री से बड़े चेहरे बुलाये जाने की परम्परा रही है जिनका इस वर्ष अभाव रहा। हालांकि छात्रों ने हमेशा की तरह इस साल भी अधिकतम बीस लाख का पैकेज दुबई की एक कम्पनी में अपनी काबिलियत से हासिल किया है। इस दौरान निफ़्ट की डायरेक्टर ने बताया कि इस वर्ष 85 प्रतिशत बच्चों का प्लेसमेंट हुआ है और बाकी बचे 15 परसेंट हायर स्टडी या अपने इस्टार्टअप में जा रहे हैं। वहीं इंडस्ट्री से आये अतिथि ने बताया कि फैशन इंडस्ट्री में लेदर से जुड़े कामों के लिए बाजार में विशेषग्यो की भारी मांग है और वह स्वयं भी उन्हें रोज़गार देंगे। वहीं यूजी के चार अलग अलग कोर्स और एक पीजी के छात्र को उनकी एकेडेमिक विशिष्टता के लिए गोल्ड मैडल दिया गया है। गोल्ड मैडल पाने वाले छात्रों ने जहाँ फैशन इंडस्ट्री में बहुत सम्भवनाओं को बताया है वहीं अभिभावकों ने अपने बच्चो की उपलब्धि पर ख़ुशी जताई है।










