
भीषण ठंड में गरीबों के मसीहा बने समाजसेवी_शंकर लोधी
विगत 10 वर्षों से गरीबों के मसीहा बने हुए हैं शंकर लोधी
कंबल पाकर ग्रामीणों के खिल उठे चेहरे
रायबरेली_पूरे भारत सहित उत्तर प्रदेश के कई राज्यों और जिलों में जिस तरह से ठंड ने अपना कहर बरपाया है वैसे में आम जनमानस से लेकर बेजुबान जानवर इस ठंड की चपेट में आ रहे हैं हालांकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा निर्देशित कर समस्त जिले के जिले अधिकारियों को सूचित किया गया कि ठंड के अभाव में किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। जरूरतमंदों की उनकी जरूरत पूरी करना ही हमारा परम कर्तव्य जिसके लिए समस्त जिले में रैन बसेरे बनाए गए रैन बसेरे में लोगों को रुकने की व्यवस्था भी कराई गई लेकिन अगर हम समाज सेवायों की बात कर ले तो समाजसेवी भी इस भीषण ठंड में गरीबों की मदद करते हुए पीछे नहीं है रहे हैं एक ऐसा ही समाजसेवी का नाम रायबरेली के पूरे सोमवंशी मजरे रेवसी से निकल कर आया है जहां समाज सेवी शंकर लोधी के द्वारा विगत हर वर्ष की भांति इस साल भी नए वर्ष के उपलक्ष में सैकड़ो लोगों को कंबल वितरित किया गया कंबल पा कर सभी के चेहरे खिल उठे।आपको बता दें मसीहा बन कर उतरे हैं समाजसेवी शंकर लोधी। कई वर्षों से समाज की सेवा के लिए जाने जाते हैं शंकर लोधी।इस नए वर्ष में एक उपहार सा प्रेषित कर यह कहानी किसी मसीहा से कम नहीं है। गांव के समस्त ग्रामीणों ने समाज सेवी शंकर लोधी की जमकर सराहना और प्रशंसा भी की क्योंकि शंकर लोधी सभी के साथ सुख-दुख में हमेशा खड़े रहते हैं ना तो शंकर लोधी किसी पॉलिटिक्स से नाता रखते हैं ना ही किसी अन्य संगठन से।उनका परम कर्तव्य समाज की सेवा करना और जब तक में जीवित हूं तब तक मैं अपनी समाज के अपने ग्राम वासियों की सेवा करता रहूंगा.!!










