स्टेशन रोड स्थित 10 दुकानें खा गया पालिका, और बाबू लोग खा गए आवेदकों का पैसा:आवेदक!



शाहजहांपुर/तिलहर-स्टेशन रोड स्थित चीनी मिल की बाउंड्री से लगी 10 दुकानों का भूखंड वर्ष 2011 में पालिका परिषद द्वारा अलाट किए गए थे! अलाटमेंट की विधिवत प्रक्रिया के चलते आवेदकों से 33500 व 900 रुपए की रसीद कटवा कर एग्रीमेंट भी किया गया जो आवेदकों के पास आज भी मौजूद है!
2011 से अब तक, दुकानों की रसीद और एग्रीमेंट की कॉपी लिए दर दर भटक रहे आवेदकों नगर पालिका ने कोई सुध नहीं ली! 2011 के बाद विधिवत प्रक्रिया के चलते जब आवेदकों को उनके भूखंडों पर कब्जा नहीं दिया गया तो उन्होंने पूर्व चेयरमैन इमरान खान से कहा तो उन्होंने उक्त मामले को 2022 में वर्तमान चेयरमैन हाजरा बेगम के जरिए उक्त प्रपोजल को बोर्ड में रखने के लिए लिखित कार्यवाही की, लेकिन उस समय पालिका में बाबू बने बैठे इस्लाम अली, अयूब हुसैन तथा कमलदीप की तिगड़ी ने उक्त मामले को बोर्ड में रखा ही नहीं!
17/08/2011 की आवंटन सूचना में अधिकतम बोली 63500 रुपए और 18/08/2011 में अधिशाषी अधिकारों ओमप्रकाश गुप्ता के समय उक्त दुकानों के 10 भूखंडों को नगर के आवेदकों को स्वीकृत कर दिया गया! दुकान भूखंड की 10*14 वर्ग फिट, 25 वर्ष के लिए एग्रीमेंट कर रसीद संख्या 242030 तस्वीक अहमद सहित अन्य से पैसे ले लिए गए थे! समय के साथ भूमि का सरकारी विवाद (अब ओवर ब्रिज में अधिग्रहीत हो गई) बता कर पालिका के तीन कर्मचारियों की तिगड़ी आवेदकों का पैसा खा गई और जगह नहीं लेकिन इसके बाद फिलहाल पंप के सामने बिरियागंज स्थित 12 दुकानों के अलाटमेंड में भी उक्त पूर्वी ओम प्रकाश आर्य, बहादुर लाल, धर्मेंद्र, तस्वीक अहमद आदि आवेदकों को दरकिनार कर दिया गया!
बताया जा रहा कि उक्त आवेदक अपने सभी पेपर लिए दुकानों/भूखंडों की बात करने नगर पालिका में बाबू के पद पर बैठे अयूब हुसैन के पास पूंछे तो उन्होंने बड़ी अभद्रता के साथ आवेदकों को भगा दिया यह बोलते हुए कि जिसका काम हो उससे बात करो और वैसे भी वहां अब कोई जमीन नहीं रही, जमीन खत्म तो पैसा खत्म! आरोप लगाया है कि हम सबके पास पालिका द्वारा अलाटमेंट किए गए सभी दस्तावेज मौजूद है और पालिका सहित उक्त तीनों बाबुओं को पार्टी बनाते हुए न्यायालय की शरण में जायेंगे!









