
एस.जे.एस पब्लिक स्कूल सलोन में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया । छात्र अपने राष्ट्रीय पर्व के प्रति उत्साह से भरे हुए एवं तिरंगे के रंग में रंगे दिखाई दिए।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों के *मार्च पास्ट* और *गार्ड ऑफ ऑनर* से हुई छात्रों के मार्च पास्ट में छात्रों का जोश और उत्साह अविस्मरणीय रहा । जैसे ही राष्ट्रीय गान के साथ तिरंगा हवा में लहराया एक नए व सुदृढ़ भारत का एहसास दिलों को छू गया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक श्री अनुज सिंह एवं प्रबंधिका श्रीमती प्रियंका सिंह ने कहा कि- गणतंत्र दिवस हमारे देश की संप्रभुता तथा एकता का प्रतीक है और दर्शाता है कि हम एक स्वतंत्र परिवेश में सांस ले रहे है,आज का दिन हमारे लिए केवल एक तारीख नहीं, बल्कि एक जीवंत इतिहास, एक मजबूत संकल्प और एक उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है।
कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 3 की इनाया के देशभक्ति भाषण से हुई जिसने सभी को देशभक्ति से भर दिया,वही कक्षा 5 की सामिया, कक्षा 1 की इंदत ने भी अपने जोरदार भाषण से सभी के दिलों में देशभक्ति जगाने का काम किया।
कक्षा 1 की अनिका,कक्षा 5 की सृष्टि, कक्षा 7की मायरा व कक्षा 8 के निखिल ने होठों पर गंगा हाथों में तिरंगा जैसी देशभक्ति कविता गाकर सभी को मंत्रमुग्ध किया।
वही कक्षा 7 की वैष्णवी ने मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तू गाने पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी की खूब तालियां बटोरी।
कक्षा 6 मैत्री, प्रांशी,आदिति,आरोही,आर्या,शानवी, काव्या और
कक्षा 8 की क्राशांगी व राशी ने मेरा जूता है जापानी फिर भी दिल है हिंदुस्तानी गाने पर सभी को आकर्षित कर खूब सराहना पाई।
वही एल केजी व सीनियर केजी विंग के नन्हे मुन्ने बच्चों (डेनियल,अली, हिंजा,प्रतीक,संघी,अक्षिता,फतह, अफ़नान ऐजा, अरनव, अयांश आदि) ने हमारे देशनायको का रोलप्ले प्रस्तुत कर सभी को हर्षित किया।
कक्षा 3,5 व 7 की मायरा, रित्वि, शिव्या, अलंकृता, सामिया,वैष्णवी,सुनिधि आदि ने देशभक्ति गाने पर समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया ।
कक्षा 7 की अक्षिता ने वन्देमातरम गाने कर नृत्य कर इस वर्ष के गणतंत्र दिवस की थीम प्रस्तुत की।
वही शिक्षिका सुरभि मैडम के गाने अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों गाने ने सभी के दिलों में देशभक्ति की अलख जगाई।
वही कार्यक्रम के कुशल संचालन के लिए फरहत,शाइस्ता,मधुर,श्रेया, निखिल और अर्पित को सराहा गया ।
कार्यक्रम के अंत मे विदयालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम सिंह ने कहा- कि गणतंत्र दिवस भारत के इतिहास का एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है, इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था और देश को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया,यह दिन हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता जैसे मूल मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है,हमारे संविधान ने हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाई है। हमें अपने देश के नियमों का पालन करना चाहिए और एक अच्छे नागरिक बनना चाहिए।
अंत में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षक,शिक्षिकाओं एवम कर्मचारियो को धन्यवाद प्रेषित किया।










