
CRS NEWS रायबरेली: सीएचसी अधीक्षक एलपी सोनकर ने बताया कि प्रतिदिन औसतन एक दर्जन से अधिक लोग कुत्ते के काटने से घायल होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। बुधवार को 18 मरीज कुत्ते के काटने से और एक मरीज सियार के हमले से घायल होकर आया था। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एंटी-रैबीज इंजेक्शन लगाया गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर प्रभावी नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है, ताकि आए दिन हो रहे इन हमलों से लोगों को राहत मिल सके।रायबरेली जनपद के जगतपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगतपुर में कुत्तों और सियार के काटने से घायल 18 लोगों को एंटी-रैबीज वैक्सीन लगाई गई।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी माह के मात्र 28 दिनों में 294 लोग कुत्तों के काटने से घायल होकर एंटी-रैबीज इंजेक्शन लगवा चुके हैं। बुधवार की सुबह से ही सीएचसी में एंटी-रैबीज वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ लगी रही, जिसमें अधिकांश मरीज कुत्ते के काटने के थे।
घायलों में संजू, मानसी, शालिनी, सुमन, मंसाराम, प्रतिभा, कामिनी कोडिया, गोविंद, तीरथ राज, नरेश, सृष्टि, अजय प्रताप, अलका, रामपति, आरती, भोजराज, विजयलक्ष्मी चिचौली, रामकली और शिव गुलाम शामिल हैं, जिन्होंने बताया कि उन्होंने कुत्ते के काटने का इंजेक्शन लगवाया है।
वहीं, अतरथरिया गांव के मजरा शिव गुलाम का पुरवा निवासी बुजुर्ग महिला रामकली खेत देखने गई थीं, तभी अचानक सियार ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को एंटी-रैबीज वैक्सीन लगाने के साथ ही अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।सीएचसी अधीक्षक एलपी सोनकर ने बताया कि प्रतिदिन औसतन एक दर्जन से अधिक लोग कुत्ते के काटने से घायल होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। बुधवार को 18 मरीज कुत्ते के काटने से और एक मरीज सियार के हमले से घायल होकर आया था। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एंटी-रैबीज इंजेक्शन लगाया गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर प्रभावी नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है, ताकि आए दिन हो रहे इन हमलों से लोगों को राहत मिल सके।









