
सलोन रायबरेली मीना मंच के माध्यम से बेटियों को किया जा रहा है जागरूक और उन्हें सिखाये जा रहे हैं आत्मरक्षा के गुण स्वास्थ्य शिक्षा सामाजिक जागरूकता से जुड़ी विभिन्न जानकारियां आत्मविश्वास नेतृत्व क्षमता जेंडर समानता बाल विवाह की रोकथाम स्वच्छता और पोषण के बारे में जागरूक किया जाता है ताकि बेटियां निर्भीक होकर अपनी बात कह सके यह विचार खमरिया पूरे कुशल कंपोजिट विद्यालय में राज्य से पधारे यूनिसेफ के गौरव त्रिपाठी ने लड़के और लड़कियों का मिड लाइन एसेसमेंट आकलन के बाद कहे मीना मंच यूनिसेफ के जिला से पधारे अशोक शुक्ला ने शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण संवाद एवं अभियक्ति पर बच्चों से प्रश्न किया सटीक उत्तर मिलने पर अनन्या लाजो पारुल सुमित आकाश के साथ-साथ सुगमकर्ता करता शहवार आयज की भी प्रशंसा की और कहा कि विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बेहतरीन कार्य किया है उन्होंने सेवानिवृत्ति शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान की मौजूदगी पर हर्ष व्यक्त किया । इसी क्रम में डायट रायबरेली से आई निपुण आंकलन हेतु शालिनी मौर्य अनुपमा शर्मा ने कक्षा एक और दो के बच्चों का निपुण आकलन भी किया साथ में ए आरपी कृष्ण कुमार वैश्य मौजूद रहे।










