
क्राइम रिपोर्ट सर्च सह संपादक इंतजार सिंह
गदागंज-रायबरेली
विकासखंड दीनशाहगौरा के अंतर्गत स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीनशाहगौरा मे इस समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ ज्ञान सिंह सिसोदिया की लगन और मेहनत से आज सभी स्टाफ के सहयोग से अच्छी व्यवस्था और स्वच्छता के मामले में जनपद में अव्वल है विकासखंड दीन शाह गौरा के ग्रामीणों का कहना है कि इस समय पर टाइम से अस्पताल खुलता है तुरंत इलाज होता है सारी दवाइयां उपलब्ध है सभी डॉक्टर अपने अपने कर्तव्यों का निर्वाहन मेहनत और लगन से करते हैं पहले ना डॉक्टर मिलते थे ना दवाइयां मिलती थी ना सही से इलाज हो पाता था लेकिन जबसे अधीक्षक ज्ञान सिंह सिसोदिया ने कमान संभाला है तब से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कायाकल्प ही बदल गया है
स्वच्छता के मामले में सभी वार्ड चिकित्सक कार्यालय चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय औषध वितरण कक्ष मरीज नामांकन कछ मे स्वच्छता ही स्वच्छता दिखाई पड़ती है अधीक्षक ज्ञान सिंह सिसोदिया एवं सहयोगी स्टाफ ने अपने खर्च से सुंदर वाटिका सहित अनेक अहम कार्य कराएं जिनकी कल्पना नहीं की जा सकती तीमारदारों के लिए स्वच्छ चादर मरीजों के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है डॉ ज्ञान सिंह सिसोदिया ने बताया कि पूरा स्टाफ स्वच्छता के बारे में विशेष ध्यान दे रहा है अभी फिलहाल वार्डो में मरम्मत का कार्य चलने के कारण बीच-बीच में कहीं थोड़ी बहुत असुविधा भी हो जाती है क्यू की दीवालो में पलास्तर का काम चल रहा है वहां उपस्थित कई तीमारदारों ने बताया कि डॉक्टर साहब के द्वारा अंदर से ही दवाई दी जा रही है तथा ड्यूटी पर तैनात पुरुष एवं महिला डॉक्टर बराबर तीमारदारों की देखभाल कर रहे हैं अब समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वच्छता के बारे में देखा जाए तो अन्य सीएचसी पीएचपी की अपेक्षा दीनशाहगौरा अव्वल है।सभी कर्मठ चिकित्साधिकारी अपने अपने कक्ष में मरीजो की देख भाल कर रहे है अधीक्षक अपने कक्ष संख्या १ में तीमार दारो की गहन परीक्षणोंपरान्त दवाईयां अन्दर से ही दिला रहे है तीमार दारो का कहना है कि सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र में कोई परेशानी है
क्या बोले ग्रामीण- अजीत सिंह, अनिल,धर्मेंद्र,विपुल, साजू, आदि लोगों ने बताया कि विकासखंड दीनशाह गौरा से लगभग 3 से 4 किलोमीटर की दूरी पर गांव में सीएचसी स्थित है सीएससी पर जाने के लिए कोई साधन भी नहीं चलता है लेकिन सीएससी अधीक्षक ज्ञान सिंह सिसोदिया के द्वारा की जाने वाली मेहनत और क्षेत्र के तीमारदारों के प्रति लगन निष्ठा को देखकर दूरदराज से भी लोग दवा लेने के लिए जाते हैं क्योंकि ग्रामीणों को विश्वास हो गया है कि मैं रात 12:00 बजे भी जाऊंगा तो डॉक्टर साहब द्वारा हमारा त्वरित उपचार किया जाएगा और अच्छी से अच्छी दवाई व सुविधा मुहैया कराई जाएगी।










