
ऊंचाहार रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
ऊँचाहार, रायबरेली। गंगा के किनारे गांव में एक बांस की कोठी में अज्ञात कारणों से आग लगने से करीब आधा दर्जन घरों की गृहस्ती समेत राशन जलकर खाक हो गया। आग की लपटों ने करीब एक दर्जन से अधिक घरों में तांडव मचाया है। आग लगते देख गांव में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे तीर का पुरवा मजरे खरौली गांव में शनिवार की दोपहर बाद गांव में स्थित एक बांस की कोठी में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज़ थीं की पड़ोस के रहने वाली निषाद, सुमित्रा, कलावती, मेवालाल, सुजीत के घरों को अपनी लपक में ले लिया। आग लगने से पांच घरों की गृहस्ती पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। गांव निवासी रहमाली निषाद के घर में उनके पुत्र का आज तिलकोत्सव कार्यक्रम था। जिसको लेकर उनके घर में शगुन के लिए नए कपड़े आभूषण इत्यादि रखे थे जो आग से जलकर खाक गए । भवन स्वामी रहमाली निषाद का कहना है कि जले हुए सामान की मालियत करीब तीन लाख रुपए है। इसके साथ ही गांव में आग से क़रीब एक दर्जन घर अतिरिक्त प्रभावित हुए हैं। आग की लपटें इतनी तेज़ थी की उसकी चिंगारी पूरे गांव में फैल रही थी। जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। अपने घर की गृहस्ती जलती देख रहमाली निषाद की पुत्री नीतू 18 वर्ष अपने घर का सामान निकालने के प्रयास में झुलस गई। जिसे सीएचसी ले जाया गया है। स्वास्थ की ओर से सूचना पर पहुंचीं एम्बुलेंस ने सक्रियता से झुलसे हुए लोगों को उपचार का प्रबन्ध किया है। उधर मौके पर तहसीलदार के साथ राजस्व कर्मचारी पुलिस कर्मी मौजूद रहे। तहसीलदार ने सभी को जल्द राहत राशि दिलाया जायेगा।
एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। पांच झोपड़ियों के जलने की सूचना मिली है। आग से जलकर नुकसान हुए सामान का आकलन करवाकर पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत राशि दिलाई जायेगी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी तरह की हताहत नहीं हुई है। तहसीलदार मौके पर मौजूद रहे










