
CRS/ रायबरेली। तलाक के किस्से अपने बहुत सुने होंगे लेकिन जो किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं वो शायद ही आपने सुना होगा और काफी चौकाने वाला है। उत्तर प्रदेश के वीआईपी ज़िले रायबरेली में एक ऐसा केस सामने आया है जिसमें पति की करतूत इतनी आगे बढ़ गयी कि उसने पत्नी का अपने ही भाई से तलाक के बाद दो बार हलाला करवा दिया। ये सब गंभीर आरोप एक मुस्लिम महिला ने अपने पति पर लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके पति ने उसे तीन बार ट्रिपल तलाक दिया और उसका हलाला उसी के देवर से कराया दिया। फिर कुछ दिनों बाद उससे निकाह किया और फिर तलाक देकर हलाला उसी के देवर से कराया दिया। रायबरेली के मिल एरिया थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली इस मुस्लिम महिला ने तीसरी बार ट्रिपल तलाक देने पर इस बार पति के ख़िलाफ़ विरोध तेज़ कर दिया क्यों कि महिला का आरोप है की उसका पति तीसरी बार ट्रिपल तलाक के बाद अपने बहनोई से हलाला कराना चाह रहा था।
पीड़िता ने क्या बताया-
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी मोहम्मद आरिफ के साथ 2015 में हुई थी। इसके बाद उसने तीन बार तलाक दे दिया। मोहम्मद जाहिद(पीड़िता का देवर) के साथ हलाला कराया। फिर 3 महीने बाद मोहम्मद आरिफ के साथ निकाह हुआ। इसके बाद फिर तलाक दे दिया। दो बार हलाला देवर के साथ कराने के बाद जब तीसरी बार तलाक दिया और बहनोई के साथ हलाला कराने के लिए कहा तो पीड़िता ने जमकर विरोध कर दिया।
लगाई न्याय की गुहार-
इतना सब होने के बाद मुस्लिम महिला ने पति का घर छोड़ दिया और मायके चली गयी। मायके पहुंचकर उसने सीओ सिटी को आप बीती सुनाई। सीओ सिटी वंदना सिंह के आदेश पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
वहीं महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
सीओ सिटी क्या बोलीं-
इस मामले में सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया, ‘मेरे कार्यालय में एक महिला आई थी। उन्होंने बताया कि उनके पति ने एक बार तलाक के ऊपर तलाक दिया जिससे उनका हलाला उनके भाई से कराया गया। इस कृत्य को दो बार दोहराया गया जिससे उसका दो बार हलाला कराया गया। जब तीसरी बार उसे यहीं करने को कहा गया तो मेरे समक्ष उपस्थित हुए है और न्याय की गुहार लगाई है। जैसे ही यह प्रकरण मेरे संज्ञान में आया है, तत्काल इस पर एफआईआर पंजीकृत कर ली गयी है और मामले की जांच की जा रही है।’










