
CRS NEWS रायबरेली अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 23 अगस्त 2023 को थाना गुरुबक्शगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या-486/2023 धारा-302 भादवि बनाम अज्ञात से संबंधित विवेचनात्मक कार्यवाही के आधार पर प्रकाश मे आयी अभियुक्ता 1- गीता पत्नी दयाशंकर 2- रोशनी पुत्री दयाशंकर निवासीगण रामनगर दाउदपुर थाना गुरूबक्शगंज को थाना क्षेत्र के रामनगर मोड़ के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है अभियुक्ता की निशानदेही पर उसके घर से चुन्नी,डंडा,चादर बरामद किया गया । जिनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
घटना इस प्रकार है कि दिनांक 21 अगस्त 2023 को डायल 112 के माध्यम से सूचनाकर्ता सुशील कुमार पुत्र मेडीलाल निवासी दाउदपुर रामनगर थाना गुरुबक्शगंज रायबरेली द्वारा सूचना दी गई कि उसके पिता मेडीलाल पुत्र शुकरू का शव गांव से थोड़ी दूर जंगल में पड़ा मिला है ऐसा लग रहा है कि किसी ने उनकी हत्या कर दी है । इस सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी लालगंज, थानाध्यक्ष गुरुबक्शगंज द्वारा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और मृतक के गले पर खरोच के तथा गुप्तांगों पर चोट के निशान को देखते हुये तत्काल शव को पंचायतनामा के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया तथा ह्यूमेन एंड टेक्नीकल इन्टेलीजेंस की सहायता से घटना के खुलासे हेतु टीम गठित कर स्थानीय पुलिस द्वारा प्रयास किया गया हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे मृत्यु का कारण मृत्यु पूर्व चोटें जैसे पसली टूटना, गुप्तांगो पर चोट तथा गला घोटने के कारण दम घुटने से होना पाया गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण मे तत्काल मृतक की पुत्री की तहरीर पर सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया और विवेचना प्रारंभ की गयी। विवेचना के दौरान यह ज्ञात हुआ कि पिछले कई वर्षो से मृतक के अवैध संबंध उसके पड़ोस मे रहने वाली महिला गीता पत्नी दयाशंकर के साथ थे इस बात की जानकारी मोहल्ले वालो को भी थी कि मृतक मेड़ीलाल उस महिला के घर आया जाया करता था और उसकी बुरी निगाह गीता के 19 वर्षीय पुत्री रोशनी पर भी थी। मृतक मेड़ीलाल उसकी पुत्री से आये दिन छेड़खानी भी किया करता था । इसका विरोध दोनो मां बेटी ने किया था किन्तु वह अपनी हरकत से बाज नही आ रहा था। इसी बात से तंग आकर दोनो मां बेटी ने मिलकर मेड़ीलाल को मारने की योजना बनायी और दिनांक 21/22 अगस्त की रात करीब 12 बजे अपने घर पर पिछले दरबाजे से वुलाया और डंड़े से पीटकर एवं चुनरी से गला घोटकर हत्या कर दी तथा शव को चादर मे लपेटकर घर से करीब 100 मी दूरी पर जंगल मे फेक दिया था।










