आपसी वर्चस्व की लड़ाई में लटका मलक़ के तालाब से नाला निर्माण, क्षेत्रवासी हुए बेहाल!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-बरसात के पानी सहित घरो का गंदा पानी ओवर फ्लो होकर तालाब से निकलने में गली गली और घर को होने वाली कठिनाई से निजात दिलाने में अहम भुमिका अदा करने में एक नाले के निर्माण को लेकर अब दो पक्ष आपस में भिड़ते नज़र आने लगे हैं! एक पक्ष जहाँ नाला निर्माण की मांग के साथ डटा है तो वहीं दूसरा उसका जमकर बिरोध करने मे लगा है! यही नही नाला निर्माण को खुदाई करने पहुंची JCB के आगे लेट कर बिरोध प्रदर्शन करते हुए दूसरे पक्ष के बिरोध को शांत करने के लिए तहसील समाधान दिवस पहुंचे ADM के मानाने से भी मामला नही बन सका! दो पक्षो के आपसी वर्चस्व की लड़ाई नाला निर्माण में रोड़ा बनती नज़र आ रही है!
बताते चलें कि नगर के निजामगंज में मलक का तालाब ग्राम पंचायत मिर्गा पुर के गांव मौजमपुर गौटिया क्षेत्र में आ गया! बरसात के पानी सहित घरो का गंदा पानी भी उसी में समाहित हो अक्सर ओवरफ्लो होकर आस पास घरे में घुस रहा है क्यूंकि आवादी बसने के बाद भी घरो के पानी का निकास और कोई न करके नाले से ही जोड़ दिया गया! वर्तमान में यही प्रक्रिया क्षेत्र के लिए बबाल कर बनने लगी तो नाला निर्माण की मांग उठी परन्तु अहम यह कि नाले के निर्माण में नगर पालिका परिषद व ग्राम पंचायत की सयुक्त कार्यवृति में कहाँ कौन किसका सहयोग नही कप रहा है यह सब स्थानीय सियासत का शिकार होकर दो पक्षो के मतभेद को मुंह ताकते दिखाई पड़ रहे हैं!
ध्यान रहे कि उक्त नाला निर्माण की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ कर प्रदर्शन करने के बाद तमाम और तमाम फजीहतो को दरकिनार करते हुए पालिका प्रशासन नाला निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए JCB से नाला खुदाई करने पहुंचा तो वहाँ एक और दूसरा पक्ष बन कर बिरोध करने पर अड़ गया! स्थानीय निवासियों की परेशानी को दरकिनार कर दो पक्ष आपस में भिड़ सरकारी काम में बांधा डाल कर राजनीतियाँ आखिर क्यूं सेक रहे हैं यह तो पता नही, ग्राम पंचायत अपनी कोई भुमिका निभाऐ न निभाए लेकिन नाला निर्माण कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं का हर पालिका प्रशासन को निकाल कर नगर के सौन्द्रीकरण को आगे बढ़ाने में अपनी भुमिका अदा करने का संकल्प लेना होगा!









