शासन के सख्त निर्देश के बाद भी नही रुक रहा मिट्टी का अबैध खनन!

CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-शासन के तमाम दिशा निर्देशन व सख्ती के बाद भी स्थानीय प्रशासन व पुलिस मिट्टी के अबैध खनन पर अंकुश लगाने में कामयाब नही हो रही है! रात के अन्धेरे में नही बल्कि अब दिन के उजाले में भी खेतो से 3 फिट गहरी खुदाई कर मिट्टी भरी ट्रॉलियों को टैक्टर सर पट दौड़ाते नज़र आ रहे हैं!
नगर क्षेत्र के आसपास के गांव के खेत अबैध रूप और मानकविहीन मिट्टी खुदाई में तालाब का रूप बदलते दिखाई दे रहे हैं! दिन के उजाले में नगर की सड़को पर सर पट दौड़ती मिट्टी की ट्रॉलियों को पुलिस टोकती तक नही जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं! नगर क्षेत्र से सटे गांव फत्तेहपुर, गुलचंपा आदि ग्रामीण क्षेत्र मिट्टी खनन के हब बनते दिखाई पड़ रहे हैं जहाँ खेत तालाब का रूप धारण कर रहे हैं!
स्वयं के कार्य के लिए यदि कोई खेत से मिट्टी निकाले तो खनन माफियाओं के एक फोन पर गरीब की टैक्टर ट्रॉली पुलिस के सिपाही ही जब्त करने पहुंचते नज़र आते हैं लेकिन माफियाओं द्वारा खनन किए जाने की तमाम सूचना मिलने के बाद जांच तक करने की जहमत पुलिस नही उठाती!
बताया जाता है कि 25 हजार तक प्रति वीघा खेतो की मिट्टी खरीद कर, खनन माफिया स्थानीय पुलिस को मैनेज कर प्रमिट लेने की जरुरत नही समझते जबकि वहीं दूसरी ओर, स्थानीय पुलिस मिट्टी खनन पर अंकुश लगाने का ढ़ोल काफी जोर से पीटती नज़र आती है लेकिन जब सूचना दी जाती है तो फोन ही रिसीव नही होता!









