प्राथमिक विद्यालय जानकीनगर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त न पाये जाने पर एबीएसए का जवाब तलब!


कम्पोजिट विद्यालय हथौडा़ बुजुर्ग एवं प्राथमिक विद्यालय जानकी नगर व आंगनवाड़ी केन्द्र हथौड़ा का औचक निरीक्षण!
CRS शाहजहाँपुर-मंगलवार को कम्पोजिट विद्यालय हथौड़ा बुजुर्ग एवं प्राथमिक विद्यालय जानकी नगर सहित आंगनवाड़ी केन्द्र हथौड़ा, अचानक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह जानकी नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय की साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त न पाये जाने पर काफी गुस्से में दिखाई दिए और उन्होन् एबीएसए से जवाब तलब करने का निर्देश दे दिया!
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री सिंह ने शिक्षा की गुणवत्ता, अध्यापकों एवं बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मिल की गुणवत्ता आदि का गहनतापूर्ण निरीक्षण किया! इस दौरान उन्होने बच्चों से पहाड़े सुने व 8वीं कक्षा के बच्चों से अंग्रेजी की पुस्तके पढ़वाकर देखी! कुछ बच्चे संतोष जनक रूप से पुस्तके नही पढ़ सके जिससे जिलाधिकारी ने संबधित अध्यापिका को कमजोर पर विशेष ध्यान दिए जाने तथा अतिरिक्त समय देकर अध्यन कराने का सख्त निर्देश दिया! इस दौरान DM श्री सिंह ने मिड-डे-मिल, रोस्टर के अनुसार पाया गया तथा गुणवत्ता भी ठीक पाई! उन्होने कहा कि
मिड-डे-मिल वितरण के दौरान सभी बच्चों को व्यवस्थित रूप से भोजन वितरण किया जाये!
प्राथमिक विद्यालय जानकीनगर का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था ठीक न मिलन तथा गाड़ियाँ विद्यालय के अन्दर पार्क पाई जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुये गाड़िया विद्यालय के बाहर पार्क करने के निर्देश दिये तथा साफ-सफाई व्यवस्था ठीक न पाये जाने पर एबीएसए का जवाब तलब करने हेतु निर्देशित किया!
जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने प्रा० विद्यालय जानकीनगर में भी बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा का स्तर चेक किया! उन्होने बच्चों से पहाड़े सुने तथ अन्य पुस्तके पढ़वाकर देखी! इस दौरान उन्होने आंगनवाड़ी केन्द्र पर निरीक्षण के दौरान मौजूद 3 वर्ष के बच्चे का बजन तथा लम्बाई की माप करवाई! उन्होने मौजूद बच्चों से वार्ता की तथा उन्हे पढ़ाई जाने वाली पुस्तको को पढ़वा कर अक्षर ज्ञान, गिनती को सुना! आंगनवाड़ी केन्द्र अध्यापिकाओं को निर्देश दिया कि बच्चों को स्वच्छ आदते अपनाने हेतु प्रेरित करें तथा उन्हे स्वच्छ और साफ-सुथरा रहने हेतु जानकारी दें! जिलाधिकारी ने कहा बच्चों में स्वच्छ आदते अपनाने से ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का विकास होगा!







