शिकायतों को संवेदनशील होकर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें! चीनी मिल सम्पत्ति को तत्काल अबैध कब्जा मुक्त कराने के आदेश!



CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-शनिवार को तिलहर कोतवाली में थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने फरियादियों की फरियाद सुनने हुए, प्राप्त, प्रार्थना पत्रो का गुणवत्तापरक निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए!
प्राप्त शिकायतो का संवेदनशील होकर निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें जिससे शिकायत कर्ताओं को परेशान न होना पड़े! शिकायत निस्तारण में लापरवाही मिली तो निश्चित ही अधिकारी/कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी!
इस दौरान जिलाधिकारी श्री सिंह ने गत थाना समाधान दिवस की निस्तारित शिकायतों की समीक्षा की तथा शिकायत रजिस्टर देखा कर कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों को सूचीबद्ध कर रजिस्टर में दर्ज करें!
तपश्चात चीनी मिल प्रशासक के रूप में जिलाधिकारी श्री सिंह ने चीनी मिल के गेस्ट हाउस में चीनी मिल प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता की! इस दौरान उन्होने चीनी मिल भूमि की पैमाइश कराकर उसे तत्काल खाली कराने के निर्देश दिए!
आयोजित बैठक में गत बैठक की पुष्टि की गई तथा गन्ना कार्यालय के समीप कृषकों की सुविधा हेतु प्रतीक्षालय का निर्माण, जर्जर कार्यालयों के पुनः निर्माण एवं चीनी मिल की आमदनी बढ़ाने हेतु चीनी मिल भूमि को को संरक्षित करने तथा निगोही तिलहर मार्ग की जमीन पर दुकानों के निर्माण कराने सहित आदि बिंदुओं पर विचार विमर्श किया!
गन्ना कृषकों की सुविधा हेतु सदस्यों की सहमति से प्रतीक्षालय, कार्यालय एवं बाउंड्री वॉल निर्माण करने के लिए निर्देश दिए! उन्होंने कहा कि प्रतीक्षालय, कार्यालय बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य के लिए डीपीआर तैयार कराई जाए! जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी तिलहर जीत सिंह राय को निर्देश दिए कि चीनी मिल भूमि की पैमाइश कर खाली कराना सुनिश्चित करें!
बैठक में सदस्यों की मांग पर चीनी मिल के टेक्निकल कार्मिकों को 300 रूपए एवं नॉन टेक्निकल कार्मिकों को 275 रुपए प्रतिदिन की मजदूरी पर सहमति प्रदान की गई! उन्होने सभी सदस्यों से कहा कि चीनी मिल में गन्ना साफ सुथरा लाने हेतु कृषकों को बताएं! सबको मिलकर चीनी मिल एवं किसानों के हित में मिलकर कार्य करना है! इस अवसर पर जीत सिंह राय उपजिलाधिकारी तिलहर, जिला गन्ना अधिकारी एवं चीनी मिल प्रबंधन चीनी मिल सहित प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे!









