
डंपरों ने बिगाड़ी सड़कों की सूरत, गदागंज से गौरा मार्ग बड़े-बड़े गढ़ों में हुआ तब्दील,।
गौरा गदागंज रोड पर फसा हुआ टृक।
प्रशासन बना रहा मौन, आखिर जिम्मेदार कौन।
गदागज रायबरेली-
गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण में लगे डंपरों का आतंक व तेज रफ्तार,जाम की समस्या और ओवरलोडिंग से सड़कों को खस्ता हाल करते जा रहे है साथ ही दुर्घटनाएं भी बढ़ती जा रही है और प्रशासन बेखबर दिख रहा। गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण से ग्रामीणों की मुसीबत भी बढ़ती जा रही है डंपरों से उड़ती धूल से लोगों का जीना मुहाल कर रखे हुए हैं गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगे डंपरों से चाहे गांव को जोड़ने वाली सड़क हो या फिर गदागंज से गौरा होते हुए रायबरेली मार्ग की सूरत बिगड़ गई है इससे इन सड़कों पर लोगों का आवागमन दुरूह हो गया है। गड्ढों से भरी सड़क से चलना जोखिम भरा भी है इससे दो पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। साथ में चार पहिया वाहन भी जान जोखिम में डालकर निकलते हैं
डंपरों के आतंक से जगह-जगह गड्ढे व धूल से सड़क भर गई है इससे जहां लोगों को आने-जाने में दिक्कतें हो रहे हैं।
वहीं वाहनों के गुजरने पर उड़ती धूल से आसपास के लोगों का जीवन दुश्वार हो गया है। इसी तरह और भी क्षेत्र के चारों तरफ सड़क हैं जो बुरी तरह से इन डंपरों ने सड़क पूरी तरह से जर्जर कर चुके हैं ।इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी विभाग सड़कों की मरम्मत कार्य नहीं कर रहा है इससे आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं इससे लोगों में रोस व्याप्त है। लोगों का कहना है कि अभी जब यह हाल है तो बरसात में तो सड़कों पर चलना दुबर हो जाएगा। प्रशासन बेखबर टृक फसा हुआ रात दिन डंपरों के चलने से सड़कें हुईं खस्ताहाल क्षेत्रीय लोगों का कहना बारिश होने पर सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल हो जाएगा।










