
जमीन भी दिव्यांग व्यापारी की घरौनी भी दिव्यांग व्यापारी के नाम उसी जमीन पर एक मंजिल मकान भी बना हुआ लेकिन दूसरी मंजिल मकान नहीं बनने दे रहा पड़ोसी आखिर पड़ोसी की क्या है मन्सा आखिर क्यों परेशान किया जा रहा है दिव्यांग व्यापारी युवक जब भी दिव्यांग दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य लगाता है तो दरवाजे पर पुलिस आकर खड़ी हो जाती है ।
मामला डलमऊ के गदागंज थाना क्षेत्र का है जहाँ एक दिव्यांग व्यापारी के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर बृहस्पतिवार को गदागंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंतजार सिंह ने उपजिला अधिकारी डलमऊ से मिलकर एक ज्ञापन सौपा ।
आपको बता दें कि मनोज तिवारी पुत्र प्रेम नारायण तिवारी एक पैर से दिव्यांग है और वह एक व्यापारी भी है जिससे उसके परिवार का पालन पोषण होता है पीड़ित मनोज तिवारी ने बताया कि बरारा बुजुर्ग गांव में इसका एक पुश्तैनी घर है जिसका घरौनी भी है और उसमें एक मंजिल मकान बना हुआ है जिसमें ऊपर दूसरी मंजिल पर मकान बनाने के लिए दीवार खड़ी कर रहा था जिसमें गांव के ही धर्मेंद्र शुक्ला पुत्र श्याम सुंदर सरहंगाई के बल पर पुलिस से मिलकर निर्माण कार्य में बाधा डालता है और जेल भेजने की धमकी देता है जिससे पीड़ित की सहायता करने के लिए गदागंज क्षेत्र के व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर डलमऊ तहसील पहुंचे और उप जिला अधिकारी डलमऊ फरीद अहमद खान को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराते हुए बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर जांच कर व्यापारी मनोज तिवारी को न्याय दिलाने की मांग की ।










