भारतीय कृषक दल सत्याग्रह आज “20 वे दिन भी जारी” है लेकिन प्रशासन को सुध नहीं!

शाहजहांपुर-जनपद की तिलहर तहसील के नगर मुख्यालय पर भारतीय कृषक दल का गांधी वादी सत्याग्रह आज बीसवें दिन भी जारी है! अनेक जन समस्याओं की मांग को लेकर दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कोतवाली के गेट के आगे धरना दिए बैठे है और हर शनिवार थाना समाधान दिवस में पहुंचने वाले स्थानीय अधिकारियों सहित जिले के अधिकारी भी, दल सत्याग्रह को नोटिस नहीं कर sake!
धरना स्थल पर जनसेवक प्रमोद यादव ने तीखे शब्दों में कहा कि आजाद भारत में लोकतंत्र की हालत आग्रेजी हुकूमत से भी बदतर हो चुकी है, तहसील एवं थाना दिवस बने सफेद हाथी बन चुके है जहां जनता के हितों की उपेक्षा चरम पर पहुंच चुकी है! न्याय तभी मिलना संभव हो सकता है जब सत्ता के चहेते बनो!
दल के सत्याग्रह की प्रमुख जनहित मांगो में:-*तिलहर तहसील में धान खरीद में करोड़ों के एमएसपी घोटाले की जांच! *छुट्टा गाय सांडों की भीषण समस्या *तिलहर बस अड्डे का सुचारू संचालन! *यूरिया डीएपी के साथ टैगिंग थोपना! *बिरियाबावा रोड पर जाम की समस्या! *दोषपूर रजपुरा फाजिलपुर होते हुए तिलहर तक डामरीकरण! *सलेमपुर खुर्द से खैरपुर गांव तक लिंक मार्ग की मरम्मत! *तिलहर के दक्षिण लखोहा फजिलपुर बंधा राजनपुर होते हुए गंधार राजबाहा के किनारे बाईपास का निर्माण! *खैरपुर चौराहा पर फ्लाईओवर! *कटरा में प्रस्तावित किसान मंडी निर्माण! *कटरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का स्टॉपेज! *खैरपुर में पीएचसी का सुचारू संचालन!
*तिलहर रेलवे स्टेशन पर बंद की गई ट्रेनों का स्टॉपेज!
*तहसील प्रशासन द्वारा फरियादियों की उपेक्षा!
*थानों में चोरी की घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज न करना!
अपनी जनहित मांगों का समर्थन करते हुए जनसेवक श्री यादव ने कहा कि जब तक हमारी मांगों को नहीं माना जाएगा तब तक हमारा सत्याग्रह धरना चलता रहेगा! हम गांधी विचारधारा के लोग सत्य की पराकाष्ठा पर जनहित में मजबूती से खड़े रहेंगे तब तक, जब तक शासन और प्रशासन जनहित मुद्दों को मान नहीं लेता!









