दबंग भू माफिया पूर्व प्रधान ने पुलिस से मिलकर रात के अधेरे में गरीब की झोपड़ी को गिराया पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो पहुंचा जिलाधिकारी की चौखट! 
CRS सह-संपादक इंतजार सिंह
गदागंज थाना क्षेत्र के बीक चरुहार ग्राम सभा के बहादुरगंज में दिनाक 5 नवंबर को कृष्ण कुमार की रखी झोपड़ी को दबंगो ने गिरा कर उसमे आग लगा दी थी जिसमे पीड़ित को गदागंज पुलिस के द्वारा न्याय नहीं मिला तो पीड़ित ने पुलिस अधिक्षक व जिलाधिकारी की चौखट पर पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है वही पीड़ित ने शिकायती पत्र दिया है की चरुहार बीक निवासी पूर्व प्रधान रामबिलास व उसके भाई जो की सरहग दबंग व भू माफिया किस्म के लोग है तथा ये दूसरी गांव के रहने वाले है जिसकी दूरी लगभग 5 किलो मीटर है जो की मेरे गांव की पुरानी आबादी की जमीन है जहा पर मै लकड़ी की गुमटी व छप्पर रख कर जीवन यापन करता हूं जिस पर दबंग पूर्व प्रधान ने 5 तारीख को अपने भाईयो के साथ रात में तकरीबन 11 बजे लकड़ी की गुमटी व छप्पर को गिरा दिया और उसमें आग लगा दी तथा दुकान में रखे सामान को भी उठा ले गए जो लगभग 50 हजार रूo की लागत का था और मुझे व मेरी पत्नी को लात घुसो से पीटा जिसमे गंभीर चोटे आई है वही राम विलास के द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है तथा जानकारी करने पर पता चला कि गदागंज थाना प्रभारी का ट्रांसफर गैर जनपद हो गया था जिस वजह से चार्ज पर रहे निरीक्षक प्रेम कुमार सिंह व उपनिरीक्षक अखिल तोमर के द्वारा भू माफिया रामबिलास से मिलकर रात के अधेरे में यह कार्य किया गया और पुलिस के द्वारा गंदी गंदी गालियां दी गई और कहा गया की साले गांव छोड़कर चले जाव वही रामबिलास प्रधान प्रतिनिधि व ऊंची पकड़ के चलते पुलिस उसको थाने में बैठा कर स्वागत करती है और उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करती है जिसकी वजह से वह दबंगई करता है पीड़ित ने जिलाधिकारी की चौखट पर पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है!









