जिलाधिकारी औचक नीरिक्षण को पहुंचे जिला अस्पताल! प्राथमिक विद्यालय दिलावरपुर भटकर का किया नीरिक्षण!



CRS शाहजहाँपुर-मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने सबसे पहले बायोमैट्रिक इंस्टॉलेशन की गतिमान प्रक्रिया के विषय में जानकारी ली और साथ ही उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके गौतम को खराब इमारत के स्थान पर नई इमारतें बनाने हेतु प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया! अस्पताल में रखी जर्जर अलमारी को भी बदलवाने एव टूटे फूटे तथा बंद पड़े शौचालय एवं पार्किंग की बदहाल व्यवस्था को देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्ति करते हुए तथा ए ओ/नाजीर का जवाब तलब करने के निर्देश दिए व बंद पड़े शौचालय को पुनः संचालित करने हेतु निर्देशित किया!
इस दौरान जिलाधिकारी श्री सिंह ने टीबी क्लीनिक के निरीक्षण में क्लीनिक में स्थित डॉटस सेंटर जाकर उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिल रहे इलाज के बारे में फीड बैक लिया जिसमें मरीजों से मिलने वाला फीडबैक संतोषजनक रहा! इस दौरान उन्होने मरीजों को दी जाने वाली पोषण सामग्री को भी देखा और साथ ही सामग्री वितरण रजिस्टर का भी निरीक्षण किया!
जिलाधिकारी श्री सिंह ने इस दौरान अस्पताल में स्थित हेल्थ एटीएम का भी निरीक्षण कर हेल्थ एटीएम के संचालन की प्रक्रिया के विषय में जानकारी ली व वहाँ पर उपस्थित मरीजों से अस्पताल में मिल रहे इलाज के विषय में फीडबैक लिया तथा साथ ही जिला कुष्ठ अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया! कार्यालय में फैली गंदगी को देखकर DM श्री सिंह ने नाराजगी व्यक्ति की! जिलाधिकारी ने कुष्ठ रोगियों को मिलने वाली मदद सामग्री के वितरण के विषय में जानकारी ली तथा वितरण रजिस्टर को भी देखा और इसके इसी के साथ DM श्री सिंह ने जिला वैक्सीन भंडार पहुंच कर वैक्सीन्स के रखरखाव का निरीक्षण किया और सभी दस्तावेजों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए!
तपश्चात जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह प्राथमिक विद्यालय दिलावर पुर भटकर औचक निरीक्षण किया जहाँ शिक्षामित्र शकील खान विद्यालय से अनुपस्थित पाया! विद्यालय में वाटर सप्लाई की व्यवस्था संतोष जनक ना मिलने पर जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापिका श्रद्धा पांडे को जल्द से जल्द इसे सुव्यवस्थित करने हेतु निर्देश दिए व विद्यालय में उपस्थित कुछ बच्चे बिना यूनिफार्म के उपस्थित थे, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि प्रधानाध्यापिका, ग्राम प्रधान तथा सेक्रेटरी अभिभावकों के साथ बैठक करके इस समस्या को सुलझाएं! जिलाधिकारी ने विद्यालय में साफ सफाई तथा सौंदरीकरण कराने हेतु प्रधानाध्यापिका को निर्देश दिए!







