रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में शुक्रवार परेड, गणतन्त्र दिवस रिहर्सल एवं कार्यालयों का निरीक्षण!
शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा, आज रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित, साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया! आज का परेड निरीक्षण सबसे अहम माना गया क्योंकि गणतन्त्र दिवस रिहर्सल परेड
अत्यंत अनुशासित एवं गरिमामय वातावरण में पैदा कर वहीं थी!
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कर्मियों की टर्नआउट, अनुशासन, वर्दी की शुद्धता, परेड फॉर्मेशन तथा ड्रिल का बारीकी से अवलोकन किया गया। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को बेहतर टर्नआउट बनाए रखने, शारीरिक दक्षता पर विशेष ध्यान देने, अनुशासित व्यवहार अपनाने तथा समय के प्रति सजग रहने हेतु निर्देशित किया।
गणतन्त्र दिवस के प्रतिष्ठित समारोह को दृष्टिगत रखते हुए साप्ताहिक शुक्रवार परेड के साथ ही परेड रिहर्सल भी कराया गया। रिहर्सल में विभिन्न दस्तों की लाइन, फॉर्मेशन, कदम-ताल, सलामी की मुद्रा एवं समन्वय की गहन समीक्षा की गई। जहाँ-जहाँ कमियाँ दृष्टिगोचर हुईं, वहाँ संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि गणतन्त्र दिवस परेड को भव्य, आकर्षक एवं पूर्णतः अनुशासित स्वरूप में प्रस्तुत करना प्राथमिकता है तथा इसका समुचित प्रशिक्षण आगामी रिहर्सल से पूर्व पूर्ण कर लिया जाए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पीआरवी वाहनों, दंगा-नियंत्रण उपकरणों, सुरक्षा सामग्रियों एवं अन्य आवश्यक उपकरणों का परीक्षण भी किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी वाहन एवं उपकरण सदैव क्रियाशील तथा उपयोग हेतु तैयार स्थिति में रहें, क्योंकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया पुलिस की प्रथम जिम्मेदारी है। साप्ताहिक अर्दली रूम के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने जी.डी. कार्यालय, आर.आई. कार्यालय, अभिलेख शाखा, रजिस्टर कक्ष सहित अन्य कार्यालयों का भी गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न रजिस्टरों, जीडी एंट्री, अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यालयीय व्यवस्था, स्वच्छता एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की। संबंधित कर्मियों को अभिलेखों को समयानुसार अद्यतन रखने, पारदर्शिता बनाए रखने तथा कार्य में तत्परता व अनुशासन का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा “पुलिस बल की कार्यकुशलता, जनविश्वास और पेशेवर छवि अनुशासन, समयबद्धता, प्रशिक्षण, समन्वय, उपकरणों के रख-रखाव एवं दायित्वों के प्रति निष्ठा पर आधारित होती है। प्रत्येक कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण समर्पण, सतर्कता और ईमानदारी के साथ करें ताकि जनपद में कानून- व्यवस्था और अधिक मजबूत हो तथा पुलिस का मान-सम्मान और ऊँचा उठे।”*









