पंचायत भवन में मिले “शव” कमलेश का हत्यारा पुलिस ने 7 घंटे में ही कर लिया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग के चलते अनीस की थी हत्या।
CRS 
शाहजहांपुर। जनपद के अल्लागंज थाना क्षेत्र स्थित, पंचायत भवन प्रांगण में मिले शव की सूचना पर जिले आलाकमान पहुंचे और घटना स्थल का घंटों नीरिक्षण के बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने घटना का तत्काल खुलासा करने के सख्त निर्दय दिए थे! पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए उक्त के हत्यारे को 7 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया! विदित हो कि मृतक के परिवार की शिकायत पर इस घटना का मुकदमा 31.01.2026 को ही अज्ञात अभियुक्त में मुकदमा दर्ज हो गया था! मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस भी हरकत में आ गई।
जितेन्द्र पुत्र नोखेलाल, निवासी ग्राम रावतपुर, थाना अल्लागंज, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा दी गई तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के पुत्र कमलेश उर्फ कल्लू, उम्र करीब 17 वर्ष की हत्या कर दिए जाने के संबंध में स्थानीय पुलिस थाना पर अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग मु०अ०सं० 26/2026 धारा 103(1) B.N.S पंजीकृत करा दिग गया। उक्त अभियोग के विवेचक, थानाध्यक्ष अल्हागंज द्वारा संपादित किए जाने में घटना के अनावरण, घटनास्थल के आसपास के व्यक्तियों से पूछताछ तथा गोपनीय रूप से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर अभियुक्त अनीस पुत्र धनपाल उर्फ विशाल, उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम रावतपुर, थाना अल्लागंज, जनपद शाहजहाँपुर का नाम प्रकाश में आया।
CRS प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत एवं अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एक पुलिस टीम का गठन किया गया और फिर मुखबिर की सूचना एवं निशादेही पर अभियुक्त अनीस पुत्र धनपाल उर्फ विशाल को रावतपुर मोड़ से लगभग 100 मीटर पहले, पुलिस हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अनीस ने अपने किए गए जुर्म को स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (यूकेलिप्टस का डंडा) अपनी निशादेही पर घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूरी पर स्थित तालाब से बरामद कराया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया!
इस मामले मे पुलिस की ओर से बताया गया कि उक्त विशाल ने पुलिस को घटना कार्य करने के संबंध में अभियुक्त अनीस पुत्र धनपाल उर्फ विशाल, निवासी ग्राम रावतपुर, थाना अल्लागंज, जनपद शाहजहाँपुर ने पूछताछ में बताया कि कमलेश उर्फ कल्लू काफी दिनों से मेरी पत्नी ज्योति से मिलता-जुलता था। एक दिन मैनें उसके मोबाइल में चेटिंग देखी तथा बातचीत करते हुए एवं प्रेम संबंध बनाते देख लिया था। उसी समय से मैं उसे निपटाने की योजना बना रहा था। दिनांक 30.1.2026 को शाम करीब 7.00 बजे मैं कमलेश उर्फ कल्लू को विश्वास में लेकर उसके घर से बुलाकर पंचायत भवन तक ले गया तथा बरामदें में बैठाकर बातचीत करने लगा, तभी अचानक मैनें डण्डे से उसके मुँह एवं सिर में पीछे जोर से वार कर उसकी हत्या कर दी थी, जिस डण्डे से मैनें हत्या की है वह मैनें वहीं पास के तालाब में फैंक दिया था। मैं रावतपुर मोड पर बाहर जाने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा था कि पुलिस के हाथों पकड़ा गया।









