आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करेगा स्वाबलंबन केंद्र:रमेश भैया!
रोजा तापीय परियोजना द्वारा प्रभावित ग्रामीण क्षेत्र में स्वाबलंबन केंद्र का शुभारंभ!
CRS शाहजहाँपुर-स्वाबलंबन केंद्र का प्रशिक्षित प्रत्येक उद्यमी अपने उद्यम के साथ दस लोगों को उद्यम देकर आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को साकार करेगा! सभी दस गांव के युवा स्वाबलंबी बनकर क्षेत्र का विकास कर आगे बढ़ेगा!
रोजा रिलायंस पावर कंपनी लिमिटेड के सौजन्य से विनोबा सेवा आश्रम द्वारा स्वाबलंबन कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह को मुख्य अतिथि के रिलायंस पावर रोजा के स्टेशन हेड हृदय सिंह तोमर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि,” हमारे कंपनी के सभी परियोजना प्रभावित गांवों से 40 युवाओं को चयन कर उन्हें प्रशिक्षित कर इन्हें उद्यमी बनाया जाएगा! यह पायलट प्रोग्राम प्रयोग के रूप में विनोबा सेवा आश्रम द्वारा संचालित लिया गया है! कार्यक्रम सफल होने पर इसे अत्यंत बृहत स्तर पर विस्तारित किया जायेगा!
उन्होंने यह भी कहा कि हमारी कंपनी में जनपद के लगभग 80% काम करने वाले हैं! उसमें भी इस क्षेत्र के सर्वाधिक कार्यकर्ता है! यह भागीदारी और निरंतर बढ़ती ही जा रही है! समारोह के विशिष्ट अतिथि श्री जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी गजेंद्र सिंह ने कहा कि ,”जनपद की एक मात्र संस्था विनोबा सेवा आश्रम ही खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वार प्रमाणित संस्था है! उन्होंने अपने विभाग की तमाम अच्छी योजनाओं की जानकारी देते हुए मदद करने का आश्वासन दिया! जनपद की बैंक भी इस स्वाबलंबन कार्यक्रम के उद्यमी की मदद ही करेंगें!
सीएसआर के उप महाप्रबंधक कुमार अवनीश ने संस्था ने जिस तरीके से प्रशिक्षु चयन किया उसकी विस्तृत जानकारी दी! विनोबा सेवा आश्रम के संस्थापक रमेश भइया ने कहा कि,” गांधी और विनोबा दोनो समाज में स्वाबलंबन चाहते थे! स्वाबलंबी समाज ही प्रगति का आधार है! आश्रम यहां इस सपने को पूर्ण करने की कोशिश करेगा! उन्होंने यह भी कहा कि,” विनोबा जी कहते थे सहारा छप्पर की तरह नहीं बल्कि स्लैब या लिंटर की तरह होना चाहिए! कुछ दिन मदद के बाद अपने पैरों पर खड़ा होना चाहिए!
आश्रम के प्रबंधक मुदित भाई, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह दिलावरपुर, जयवीर सक्सेना कनेग, सुनील वर्मा चौढेरा, पवन कुमार वर्मा ग्वारी, अजुद्दी जैनुद्दीन नगर, अशोक सिंह, आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया! जेडी भाई ने कार्यक्रम की रूप रेखा तथा विषय प्रवेश पर चर्चा की! कार्यक्रम का संचालन निदेशक विशशन भाई ने किया! अखलाक खान द्वारा समापन अवसर सभी को धन्यवाद दिया गया! कार्यक्रम में कमला सिंह, राजीव कुमार सिंह , मृदुल्लाता बहन, रीना शर्मा, अनुराग तिवारी, केपी सिंह, बिंद्रा बाबू, ओमप्रकाश आदि का सहयोग रहा!









